{"_id":"74826","slug":"Kannauj-74826-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्राली पलटी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्राली पलटी, एक घायल
Kannauj
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला शेखाना रोड के ढलान पर खाद की बोरियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर पलटने और बोरियों के बिखरने से कुछ ही सड़क पर जाम लग गया। क्रेन की मदद लेकर ट्रैक्टर ट्राली हटवाई गई। करीब दो घंटे के बाद रास्ता खुल सका। परिवारीजनों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते हैं कि सोमवार की सुबह करीब 9 बजे 250 यूरिया खाद की बोरी भरी ट्राली लेकर ट्रैक्टर कोतवाली से शेखाना जाने वाले मार्ग पर ढाल से नीचे उतर रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराया। इससे दूसरे ट्रैैक्टर में सवार मोहल्ला शेखाना निवासी सददाम 20 वर्ष पुत्र इखलाक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्राली पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। मजदूरों व क्रेन के सहायता से करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाल अधिक होने के चलते ड्राईवरों की जरा सी लापरवाही हादसे का शबब बन जाती है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में कई बार प्रशानिक अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बावजूद भारी वाहनों का इस मार्ग से गुजरना बंद नहीं किया गया है। उधर घायल के परिवारीजनों ने ट्रैक्टर चालक को मौके से ही दबोच लिया। गंभीर रूप से घायल सद्दाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पिता इखलाक द्वारा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सदर कोतवाली में दी गयी है।
विज्ञापन