{"_id":"35-206220","slug":"Kannauj-206220-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुरा में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखपुरा में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के लोग
Kannauj
Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शहर में निर्माणाधीन सड़कों की घटिया गुणवत्ता को लेकर लोगों ने आवाज उठाई है। शेखपुरा मुहल्ले में फूलमती मंदिर से लल्लन मियां के रौजे तक बनी सड़क को घटिया बताते हुए शिकायत डीएम से की गई है। मामले में मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव को प्रकरण की तकनीकी जांच कराकर आख्या भेजने को कहा गया है।
शेखपुरा निवासी सलीम कुरैशी, मो. नयाब, इम्तियाज, मो. जाहिद, निसार अहमद, रिजवान ने डीएम को संबोधित शिकायती पत्र में लिखा है कि लोकनिर्माण विभाग ने बेहद खराब रोड बनवाई है। रोड की वास्तविक चौड़ाई को कम कर दिया गया है। दोनों साइड में 2.3 फिट जगह छोड़ कर रोड बनाई गई है। इससे सड़क संकरी हो गई है। सड़क बनाते वक्त घटिया किस्म का मसाला डाला गया है। सीमेंट भी घटिया किस्म की इस्तेमाल की गई है। मात्र दो से तीन इंच की गिट्टी डाली गई है जो गुणवत्ता के खिलाफ है। एक महीना बीतने के बाद ही रोड जगह-जगह उखड़ने लगी है।
शेरू, मकसूर खां, मो. हसीन, हसीब कुरैशी, सुदामा सिंह चौहान, प्रभूदयाल, सईजुद्दीन, राज का आरोप है कि रोड पर पड़ी सीवर लाइन के मेनहोल का भी अता-पता नहीं है। रोड पर क्रास भी नहीं बनाए गए हैं, जिस कारण छोटे वाहन नाली में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। मुहल्लेवालों का कहना है कि इस रोड की जांच कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग को न दी जाए, बल्कि उच्चाधिकारी अपने स्तर से छानबीन कराएं। घटिया रोड बनाने वाले दोषी तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन संजय श्रीवास्तव कहते हैं कि शहर की सारी सड़कें गुणवत्तायुक्त बनी हैं। शिकायत बेबुनियाद है।
विज्ञापन
----
इंसेट
पहले भी हो चुकी शिकायतें
लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर की सड़कों के निर्माण के दौरान मानकों की धज्जियां उड़ाने की शिकायतें पहले भी हो चुकी हैं। सरायमीरा के सभासद श्याम तिवारी, सभासद बाबा अखंडानंद, चेयरमैन सरोज पाठक के अलावा शहर के अलग-अलग मुहल्लों के लोग सड़क निर्माण में गड़बड़ी की सूचना जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी तक पहुंचा चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों और ठेकेदारों पर मिलीभगत के आरोप लगे हैं। मकरंदनगर में इंडस्ट्रियल एरिया में भी सड़क गुणवत्ता के अनुरूप न बनाने पर उद्यमी हल्ला मचा चुके हैं। भाजपा तो केंद्रीय परिहन मंत्री तक शिकायती पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग कर चुकी है। ज्यादातर मामलों में स्थानीय स्तर पर कागजों पर जांच चल रही है। कार्रवाई के नाम पर अभी तक कुछ ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।