फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पुरानी रंजिश में लाठी-़डंडे चले, फायरिंग

पुरानी रंजिश में लाठी-़डंडे चले, फायरिंग

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। ग्राम नौगाई में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पथराव के साथ फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायल पक्ष के ही खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। भाजपा नेताओं ने इस पर कोतवाली का घेराव कर धरना, प्रदर्शन किया। सीओ के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर भाजपाई माने। ग्राम नौगाई में ग्राम प्रधान विजय सिंह शाक्य और भाजपा नेता टोनी दुबे के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते गुरूवार शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के साथ विवाद तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। संघर्ष में टोनी दुबे और उनका साथी शेखर मिश्रा घायल हो गए। टोनी दुबे की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान विजय शाक्य समेत सोनू शाक्य, अंकित शाक्य और अमर सिंह के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन बाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष के राहुल शाक्य की तहरीर पर घायल शेखर, विपिन दुबे, हरिओम दुबे, आलोक दुबे, विनोद दुबे, अंकित और सुधीर तिवारी समेत उनके चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने, जान माल की धमकी देने आदि संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। जब इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को हुई तो उनका पारा चढ़ गया। शुक्रवार सुबह भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी एडवोकेट के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा भाजपा और भाजयुमो नेता कोतवाली जा पहुंचे। भाजयुमो पदाधिकारियों ने फर्जी मुकदमा वापसी की मांग को लेकर कोतवाली के अंदर दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह देख कोतवाली में मौजूद सीओ रमेश कुमार भारतीय और कोतवाल सीएल वर्मा ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विपिन द्विवेदी से वार्ता की। भाजपा नेताओं का कहना था पुलिस ने सत्ता पक्ष के नेताओं के दवाब में पीड़ितों के ही खिलाफ संगीन धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज किया है जबकि पीड़ित पक्ष से दो लोगों को चोटें भी आईं और उनकी रिपोर्ट भी मामूली धाराओं में पुलिस ने दर्ज की है। सीओ ने धरना प्रदर्शन कर रहे भाजपा के पदाधिकारियों को काफी समझाया, लेकिन वह मुकदमा वापसी की मांग पर अड़े रहे। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर भाजपाई माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed