{"_id":"35-202233","slug":"Kannauj-202233-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज को रौशनी दिखा रहीं स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज को रौशनी दिखा रहीं स्ट्रीट लाइट
Kannauj
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। कर्मचारियों की उपेक्षा के चलते कई मोहल्लों में दिन में स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं। शिकायत के बाद भी कोई कर्मचारी इन्हें ठीक करने नहीं पहुंचा। नागरिकों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया है।
भटपुरी निवासी राजू का कहना है कि पालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आए दिन स्ट्रीट लाइटें गलियों व प्रमुख चौराहों पर जलती रहती हैं। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। काजीटोला निवासी शानू, रम्मू यादव का कहना था कि शुक्रवार को सदर कोतवाली से नखासा जाने वाले मार्ग पर दिनभर स्ट्रीट लाइटें जलती रहीं। काजीटोला, भटपुरी, हम्मालीपुरा जाने वाले चौराहे से लेकर मोहल्ला नखासा तक स्ट्रीट लाइटों को बंद करने कोई पालिकाकर्मी नहीं पहुंचा। बगिया फजल इमाम का भी यही हाल है। उधर पालिका के लाइट प्रभारी राकेश अवस्थी का कहना है कि तकनीकी खामी के चलते यह समस्या आई है। शिकायत मिलने पर खामी दुरुस्त कराई जाती है। शासन द्वारा भेजी गयी मरकरी लाइटों को भी जल्द फिट कराया जाएगा।
---------
शासन से आई 800 मरकरी नहीं लगाई
शासन से नामित सभासद शकील अहमद का कहना है कि शहर के विभिन्न मोहल्लों के लिए 800 मरकरी लाइटें भेजी गई थीं। कई माह बीतने के बाद भी इन्हें लगाया नहीं गया है। काजीटोला की कई गलियां, सदर कोतवाली के पीछे की गली, नखासा, अहमदीटोला, नईबस्ती, दीदारगंज, शेखाना, जेरकिला रोड शेखाना आदि मोहल्लों की कई गलियों में स्ट्रीट लाइट के अभाव में अंधकार छा जाता है। जल्द ही इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।