फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   आतिशबाजी की अवैध फैक्ट्री पकड़ी

आतिशबाजी की अवैध फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में घनी बस्ती के बीच एक मकान में चल रहे आतिशबाजी के अवैध कारखाने पर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है। मौके से कई बोरियों में तैयार अनार और बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीओ रमेश कुमार भारतीय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने मोहल्ला कानूनगोयान स्थित आमना के मकान में शुक्रवार शाम छापा मारा। मकान के अंदर एक कमरे में अनार भरने के लिए भारी मात्रा में बारूद रखा था। आंगन में कई बोरियों में तैयार अनार मिले। इसी बीच आतिशबाजी बनवाने वाले युवक आमिर और एक अन्य युवक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

पूर्व में हो चुके हैं कई हादसे
आतिशबाजी के अवैध कारखानों के चलते नगर में कई हादसे हो चुके हैं। इससे पूर्व नगर के मोहल्ला बनवारीनगर में एक मकान में हुए आतिशबाजी विस्फोट में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। जबकि उससे पूर्व हीरालाल कालेज के पीछे अनोखे की बगिया में हुए विस्फोट में भी कई लोगों की जानें गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में सिर्फ दो लाइसेंस धारक
नगर में आतिशबाजी बनाने और उसकी बिक्री करने का लाइसेंस सिर्फ दो लोगों के पास है। सीओ रमेश कुमार भारतीय ने बताया वर्तमान में नगर में भानु सिंह और राधाकृष्ण सैनी के पास आतिशबाजी बनाने और उसकी बिक्री करने का लाइसेंस है। इसके अलावा अन्य किसी के पास कोई लाइसेंस नहीं है। यदि कोई इस तरह का कारोबार करता है तो वह अवैध है। उन्होंने बताया पिछले वर्ष मोहल्ला बनवारीनगर में हुए विस्फोट के बाद रामनाथ सगर का आतिशबाजी लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। जबकि एक अन्य आतिशबाज मोहल्ला बिरतिया के नूर मोहम्मद का भी लाइसेंस निरस्त चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed