{"_id":"35-196967","slug":"Kannauj-196967-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात जागरूकता के लिए लिखे निबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात जागरूकता के लिए लिखे निबंध
Kannauj
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। स्कूली बच्चों को यातायात नियमों से रूबरू कराने के लिए मंगलवार को जेपीएस विद्यालय में शहर के पांच अन्य स्कूलों के बच्चों की निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। बेहतर अंक लाने वाले बच्चों को बाद में पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
शहर के जेपीएस स्कूल मेें उप संभागीय परिवहन अधिकारी राहुल श्रीवास्तव और सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह और जेपीएस के प्रधानाचार्य संजय शुक्ल की अगुवाई में केबीएस शिक्षा सदन, कन्नौज पब्लिक स्कूल, कानपुर पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स और जेपीएस विद्यालय के पांच-पांच बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय यातायात नियमों से जनता को कैसे जागरूक किया जाए था। एआरटीओ व कई अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने प्रतियोगिता का जायजा लिया। एआरटीओ ने बताया कि 25 छात्र-छात्राओं की पुस्तकें जांची जाएंगी। सबसे अच्छे अंक लाने वाले तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जहां बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक रहने की नसीहत मिलेगी, वहीं बच्चे अभिभावकों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर सकेंगे।