फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   महिला हेल्पलाइन से नहीं मिल सकी मदद

महिला हेल्पलाइन से नहीं मिल सकी मदद

Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीड़त युवती ने कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

युवती के मोबाइल पर अज्ञात युवक देता धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा (कन्नौज)। महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रदेश शासन द्वारा शुरू की गई महिला हेल्प लाइन 1090 जिले में प्रभावशाली साबित नहीं हो पा रही है। कस्बे की एक युवती ने एक माह पहले हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। र्कोई कार्रवाई न किए जाने पर युवती के पिता ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी एक युवती ने करीब एक माह पहले महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में हवाला दिया था कि उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात युवक लगातार अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर अपहरण व जान से मारने की धमकी भी देता है। शिकायत दर्ज किए जाने के बाद भी हेल्पलाइन उक्त युवती की कोई मदद नहीं कर सकी। धमकी देने वाले अज्ञात युवक की शिनाख्त भी नहीं हो पाई। उक्त युवक ने युवती को पुन: धमकी दी कि दोबारा शिकायत की तो उसका अपहरण कर लेंगे। धमकियों से परेशान युवती के पिता ने कोतवाली आकर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक एके जैन ने बताया कि महिला हेल्पलाइन के मामले की सुनवाई सीधे लखनऊ स्तर से होती है। इसके चलते मामला उनके संज्ञान में नहीं आ सका। एफआईआर दर्ज हो चुकी है। मोबाइल नंबर को ट्रेस कराकर ओरोपी युवक को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed