फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   छात्र नेता की गिरफ्तारी पर वकीलों का घमासान

छात्र नेता की गिरफ्तारी पर वकीलों का घमासान

Fri, 15 Feb 2013 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Fri, 15 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। छात्र नेताओं व छात्राओं की ओर से अधिवक्ताओं पर छेड़खानी का आरोप मढ़े जाने के बाद गुरुवार की सुबह अधिवक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिला एवं सत्र न्यायालय में सुबह से ही विरोध के स्वर गूंजने लगे। दस बजे के बाद अधिवक्ताओं का हुजूम सदर तहसील पहुंचा, और वहां के अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की। इसके बाद लगभग एक सैकड़ा वकीलों का जत्था कलेक्ट्रेट की ओर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, और काफी देर तक हंगामा बरपाया। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा कुछ शांत हुआ।
विज्ञापन

तिर्वा क्रासिंग पर टेंपो स्टैंड पर किराए को लेकर अधिवक्ताओं व छात्र संघ महामंत्री बंटी ठाकुर के बीच विवाद हुआ था। बाद में अधिवक्ताओं की ओर से छात्रसंघ महामंत्री पर लूट, मारपीट की घटनाओं में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी। बुधवार को छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अधिवक्ताओं पर छात्राओं के साथ छींटाकशी व छेड़खानी का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा तेज हो गया, और गुरुवार को कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फहीम जमा खां, पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी, लायर्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार सिसौदिया, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू राठौर की अगुआई में अधिवक्ताओं का हुजूम कलेक्ट्रेट पहुंचा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए आरोपी महामंत्री की दो घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग रखी। अधिवक्ताओं को गुस्से को भांपकर अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ युवा अधिवक्ता भड़क उठे। बाद में जिलाधिकारी रुपेश कुमार ने अपने कार्यालय से बाहर आकर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को शांत कराते हुए कहा कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। आरोपी महामंत्री को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को एक दिन समय दीजिए। डीएम के आश्वासन के बाद अधिवक्ता शांत हुए और वापस चले गए। इस मौके पर तरुण चंद्रा, सुधीर पांडेय, शमीम ऐजाज, शिवांक बाजपेयी, मधू कश्यप, शैलेेंद्र यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता गुरुवार से सामूहिक हड़ताल पर चले गए। तीन दिनों तक वह कार्यों से विरत रहेंगे। यदि इस दौरान आरोपी महामंत्री की गिरफ्तारी हो जाती है, तो वह कार्य करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed