{"_id":"35-119868","slug":"Kannauj-119868-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो को तेजी से पूरा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो को तेजी से पूरा कराएं
Kannauj
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिलाधिकारी रूपेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को समग्र गांवों में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इसमें विकास कार्यो को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। वहीं बैंक के शाखा प्रबंधकों व बैंकर्स की एक अन्य बैठक भी आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजनाओं में चयनित समस्त ग्रामों में युद्धस्तर से विकास कार्य पूरे कराए जाएं। इन विकास कार्यो को 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कराना है। उन्होंने काम में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीएम रमेशचंद्र यादव ने कहा कि विकास योजनाओं के लिए बजट पर्याप्त है। विकास कार्यो में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इसके वावजूद कर्मचारी बहानेबाजी करते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वहीं बैंकर्स की विशेष जिला सलाहकार समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित सभी गांवों में बैंक शाखाओं को खोलने पर आ रही दिक्कतों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला प्रबंधक डीके अग्रवाल सहित काफी बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।