{"_id":"35-119866","slug":"Kannauj-119866-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अंकों का दिखाया बैंक का बचत खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अंकों का दिखाया बैंक का बचत खाता
Kannauj
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के बेरोजगार भत्ते के जल्द वितरण के लिए मुख्यमंत्री के आने का इंतजार भले ही कर रहे हों लेकिन आवेदन पत्रों की गड़बड़िया अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। इसके चलते करीब 10 फीसदी आवेदकों को बेरोजगारी भत्ते से वंचित होना पड़ सकता है।
जिले में करीब 20 हजार शिक्षित बेरोजगारों ने भत्ते के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में आवेदन किया है। आवेदन में सभी आवेदकों ने खाते में धनराशि भेजने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के बचत खाता संख्या दर्शाई है। इसमें काफी आवेदकों ने खाता संख्या दर्ज करते समय लापरवाही बरती है। इसके चलते करीब 15 अंकों के बचत खाते में महज 5 अंक का खाता उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा काफी आवेदकों ने संयुक्त खाता संख्या नंबर दर्ज किया है। खातों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए संबंधित बैक शाखाओं से सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया गया था। बैंकों के सत्यापन के बावजूद खातों से संबंधित दिक्कतों की भरमार है। उधर जिला सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय का कहना है कि आवेदनपत्रों की जांच के दौरान इस प्रकार की गड़बड़िया निकल रही हैं। खाते के पूरे अंक न होने या संयुक्त खाते के मामले में भत्ते की धनराशि भेजना संभव नहीं है। संबंधित आवेदकों को सूचना देकर निर्धारित अवधि में इसे ठीक कराने का निर्देश दिया जाएगा। ऐसा न करने पर आवेदनपत्र निरस्त किए जाएंगे।