{"_id":"35-116522","slug":"Kannauj-116522-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर से लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर से लाखों के जेवर चोरी
Kannauj
Updated Wed, 23 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। व्यवसाई व समाज सेवी अखिलेश गुप्ता के मकान में सोमवार की मध्य रात्रि चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे व कमरों का ताला तोड़कर सेफ के लाकर में रखे कई लाख रुपए के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। मामले में गृह स्वामी ने देर शाम चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने मौके पर जाकर मामले की पड़ताल की।
इंदिरा नगर निवासी अखिलेश गुप्ता का कस्बे के गांधी चौक चौराहे के निकट शापिंग कांप्लेक्स है। वह नवयुवक जनसेवा समिति के अध्यक्ष भी हैं। सोमवार की सुबह वह अपने परिवार के साथ शहजहांपुर जनपद में स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर ताला लगा था। चोरों ने मध्य रात्रि को परिवार वालों की नमौजूदगी व घने कोहरे का फायदा उठाकर मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ दिया। घर के भीतर जाकर सभी कमरों में लगे ताले भी तोड़ डाले। कीमती सामान तलाशने को लेकर कमरों में सारा सामान बिखरा दिया। घर के एक कमरे में रखी एक सेफ का भी ताला तोड़ दिया। सेफ के लाकर को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह उनके भतीजे विमलेश गुप्ता ने जब दरवाजे का ताला खुला देखा, तो वह अंदर पहुंचे। तब जाकर घटना की जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत ही सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी सुनील कनौजिया घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद उन्होंने सभी पड़ोसियों से भी पूछताछ की। उधर घटना की जानकारी पाकर गृह स्वामी अखिलेश गुप्ता तिर्वा वापस आए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट में उन्होंने हवाला दिया है कि उनके लाकर में 38 ग्राम सोने के आभूषण व 850 ग्राम चांदी के आभूषण के अलावा हजारों की नकदी थी।
चोरी की घटना को लेकर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि व्यापारियों द्वारा सूचना न दिए जाने के कारण ही चोरी की घटनाएं होती हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वह सपरिवार जब बाहर जाएं, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि उनके मकान की सुरक्षा की व्यवस्था की जा सके।