{"_id":"35-116521","slug":"Kannauj-116521-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जनवरी को बूथों पर मौजूद रहें बीएलओ-एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जनवरी को बूथों पर मौजूद रहें बीएलओ-एसडीएम
Kannauj
Updated Wed, 23 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज/तिर्वा। सदर तहसील में मंगलवार को मतदाता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं तिर्वा तहसील में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में तिर्वा विधानसभा व कन्नौज आंशिक के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।
सदर तहसील में प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सदर दिलीप त्रिगुणायत ने कहा कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश के चलते सभी सरकारी व गैर सरकारी कालेजों में 24 जनवरी को शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन कराया जाना है। इसके लिए उक्त बूथों के संबंधित बीएलओ समय से पहुंचकर छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण कराएं। वहीं 25 जनवरी को संबंधित बूथों पर मतदाताओं को निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी।इस दौरान 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं को पहचान पत्रों का भी वितरण किया जाना है। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी। तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील के सभागार में तिर्वा विधानसभा क्षेत्र व कन्नौज आंशिक विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेविल अधिकारियों को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार गणेशप्रसाद यादव ने कहा कि 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरे करने वाले सभी नए मतदाताओं के पहचानपत्रों का वितरण विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर बीएलओ करेंगे। शहरी क्षेत्र के नए मतदाताओं के परिचयपत्र नगर पंचायत कार्यालय व तहसील सभागार में वितरित होंगे। 24 जनवरी को मतदाता अभियान को लेकर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें सभी मतदाताओं से शपथ-पत्र भरवाए जाएंगे।