फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कटरी में भूमि जोतने को लेकर चलीं गोलियां

कटरी में भूमि जोतने को लेकर चलीं गोलियां

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
Kannauj Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। तुला पुरवा में कटरी की भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। गालीगलौज के बाद करीब आधा घंटे तक जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक छात्रा के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन

तुलापुरवा गांव के निकट कटरी में गेहूं की बुवाई चल रही है। बरसात के मौसम में मेड़ कट जाने के कारण एक दूसरे की भूमि पर दबंगई से कब्जा करने का दौर चलता रहता है। गुरुवार को भी यही हुआ। गांव के ही राजबहादुर, राजेंद्र, अजीत, राकेश पुत्रगण करन सिंह, अनिल, संजय पुत्रगण राजबहादुर, प्रवीण, सुभाष, अनुज पुत्रगण राजेंद्र ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और एक भूमि की जुताई करने लगे। सूचना पाकर श्याम सिंह यादव पुत्र चेतराम यादव व उसका भाई डाल सिंह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। अपनी भूमि बताकर जब दूसरे पक्ष को ललकारा तो गालीगलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

इससे खेतों पर अफरा-तफरी मच गई। खेतों में काम कर रहे लोग घरों की ओर भाग निकले। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग असलहों से लैस होकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। करीब आधा घंटे तक जमकर फायरिंग हुई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आया देख दोनों पक्ष भाग निकले। पुलिस ने मामले में जुताई कर रहे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा लिया। मामले में चेतराम यादव के पुत्र श्याम सिंह यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि सुबह 8 बजे उसके भाई डाल सिंह यादव के खेत पर विपक्षी कब्जा कर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। रोका तो गोलीबारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed