{"_id":"5e2c91148ebc3e4ae9529896","slug":"94-pheesadee-ho-chukee-hai-khareed-45-hajaar-kisaanon-ne-abhee-tak-becha-hai-dhaan-kannauj-news-knp5406765144","type":"story","status":"publish","title_hn":"94 फीसदी हो चुकी है खरीद, 45 हजार किसानों ने अभी तक बेचा है धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94 फीसदी हो चुकी है खरीद, 45 हजार किसानों ने अभी तक बेचा है धान
विज्ञापन
मंडी समिति का बंद धान खरीद केंद्र।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरकारी धान खरीद लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। 28 फरवरी तक होने वाली धान खरीद में लक्ष्य का 94 फीसदी खरीदा जा चुका है। किसानों के पास अब बिक्री के लिए धान न बचने से विपणन शाखा को छोड़कर अन्य केंद्रों को बंद करने की तैयारी है। अभी तक 45 हजार किसानों ने सरकारी केंद्रों पर धान बेचा है।
जिले में सरकारी धान खरीदने के लिए 22 केंद्र खोले गए थे। सभी केंद्रों को कुल तीन लाख 45 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 24 जनवरी तक तीन लाख 25 हजार क्विंटल धान (94 फीसदी) की खरीद कर ली गई है। लक्ष्य के करीब धान की खरीद हो जाने व जिले के किसानों के पास बेचने के लिए अब धान न होने से मंडी समितियों में खुले विपणन शाखा के केंद्रों को सक्रिय रखा गया है। अन्य केंद्रों को बंद करने की तैयारी है।
डिप्टी एआरएमओ सर्वेंद्र सिंह का कहना है कि पूरे प्रदेश को 50 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया था। इसे पूरा कर लिया गया है। अब किसानों के पास बेचने के लिए धान नहीं बचा है। इससे कुछ केंद्र ही खोलने को कहा गया है। खरीदे गए धान को मिल में पहुंचाने के लिए केंद्र प्रभारियों से कहा गया है।