{"_id":"5bf99512bdec22417d6291b7","slug":"91543083282-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम धान खरीद पर भड़के डीएम, प्रभारी को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम धान खरीद पर भड़के डीएम, प्रभारी को फटकारा
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। गुरसहायगंज के दो धान खरीद केंद्रों का शनिवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने निरीक्षण किया। लक्ष्य के सापेक्ष दोनों खरीद केंद्र अभी तक पांच फीसदी भी खरीद नहीं कर सके। इस पर डीएम ने विपणन और पीसीएफ केंद्र के प्रभारियों को फटकार लगाई और कहा कि किसी भी हाल में लक्ष्य को पूरा किया जाए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ और दो केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विपणन के खरीद केंद्र को 20 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला था, इसके सापेक्ष यहां अभी सिर्फ 233 और पीसीएफ ने पांच हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 80 क्विंटल ही खरीद की है। यह सुनकर जिलाधिकारी भड़क गए। कहा कि खरीद शुरू हुए 24 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक इसमें तेजी नहीं आई। उन्होंने दोनों केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि पंजीकृत किसानों से फोन पर बात कर खरीद के बारे में जानकारी लें। किसी भी हाल में किसानों को केंद्र तक लाने का प्रयास करें।
डीएम को पीसीएफ केंद्र की भवन भी जर्जर मिला, धान का सही रखरखाव भी नहीं मिला। विपणन केंद्र पर धान खरीद से संबंधित बैनर सही स्थान पर न लगाए जाने उन्होंने प्रभारी को ठीक से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने डिप्टी आरएमओ और केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगने के भी निर्देश दिए। निर्देश दिए कि किसानों का भुगतान समय पर किया जाए। साथ ही अपर जिलाधिकारी और डिप्टी आरएमओ को कड़े निर्देश दिए कि केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की जाए। यदि किसी कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
कम धान खरीद पर प्रभारी को फटकारा
क्रासर
डीएम ने डिप्टी आरएमओ, दो केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा
फोटो-24- धान खरीद का निरीक्षण करते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार।