फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   यूं ही नहीं आता लाखों का बिल, दिन में जलती हैं स्ट्रीट लाइटें

यूं ही नहीं आता लाखों का बिल, दिन में जलती हैं स्ट्रीट लाइटें

Thu, 14 Mar 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
यूं ही नहीं आता लाखों का बिल, दिन में जलती हैं स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। बिजली विभाग का लाखों का बिल बकाया होने के बाद भी तहसील में बिजली बचत को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दिन में भी परिसर में लगीं स्ट्रीट लाइटें जलती रहती हैं। इन्हें देखकर भी कर्मी व अधिकारी अनजान हैं।



तहसील में बिजली कनेक्शन के बाद यहां का बिल धीरे-धीरे करीब 67 लाख रुपये हो गया। इसे जमा नहीं किया गया। बिजली विभाग द्वारा तहसील में बिजली बिल की कॉपी भेज दी गई। तहसील में एक ही कनेक्शन से परिसर व कार्यालय में बिजली उपभोग की जा रही है। तहसील में जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। अधिकारियों व कर्मियों द्वारा बिजली बचत में लापरवाही बरती जा रही है। लाखों का बिल देखकर भी कोई सुधरने को तैयार नहीं है। परिसर में लगीं स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं। दिन में स्ट्रीट लाइटें जलने से साफ है कि तहसील का लाखों का बिल यूं ही नहीं आया। एसडीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि सुबह होते ही सभी स्ट्रीट लाइटें बंद करा दी जाएं।
विज्ञापन


यूं ही नहीं आता लाखों का बिल, दिन में जलती हैं स्ट्रीट लाइटें
तहसील कर्मियों और अफसरों की लापरवाही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed