{"_id":"5c6c4769bdec22102e65e17f","slug":"81550600041-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। माघी पूर्णिमा पर मेहंदी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद दानपुण्य किया। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। एसडीएम सदर शैलेष कुमार और सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने घाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
माघी पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में लोग मेहंदी घाट पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने घाट पर बैरीकेडिंग के साथ ही गोताखोरों की तैनाती की थी। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपालों की टीम को तैनात किया गया था। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस फोर्स लगाया था।
घाट पर सुबह करीब छह बजे से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। तहसील की टीम माइक से लोगों को अलर्ट करती रही। कई बार ऐसे भी मौके आए जब लेखपालों और पुलिस ने लोगों को ज्यादा दूर जाकर स्नान न करने की नसीहत दी। सुबह करीब नौ बजे एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दोपहर तक घाट पर लोग स्नान के लिए पहुंचते रहे। स्नान के बाद दान पुण्य भी किया गया।
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़
गंगा नहाने के बाद किया दान पुण्य, एसडीएम और सीओ ने परखीं व्यवस्थाएं, पुख्ता रहे सुरक्षा के इंतजाम