फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   80 thousand withdrawn by changing debit card

Kannauj News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 80 हजार

Tue, 28 Mar 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
80 thousand withdrawn by changing debit card
कन्नौज। सदर कोतवाली के घमाइचमऊ निवासी युवक से एटीम में रुपये निकालते समय किसी ने झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित ने गुहार लगाई तो एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घमाइचमऊ निवासी अख्तियार ने बताया कि पिछले दिनों 19 मार्च को शहर के मकरंद नगर स्थित एक एटीम से रुपये निकालने गया था। इस बीच दो युवक आए और एटीम से रुपये निकालने की मदद का हवाला देकर उससे उसका कार्ड बदल कर वापस कर दिया। जब वहां से वापस हुआ तो उन दोनों युवकों ने उसके कार्ड से 80 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे इस ठगी की जानकारी हुई। उसने एसपी कुंवर अनुपम सिंह से मिलकर पूरी बात बताई। मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed