फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   78.67 percent polling for Gunahan Pradhan post

Kannauj News: गुनहां प्रधान पद के लिए 78.67 फीसदी मतदान

Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
78.67 percent polling for Gunahan Pradhan post
कन्नौज। ब्लॉक गुगरापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुनहां में प्रधान पद के उपचुनाव में 78.67 फीसदी मतदान हुआ। कुल 919 मतदाताओं में से 642 ने मतदान किया। चार मार्च को विकास खंड मुख्यालय पर मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि गुनहां प्रधान पद के लिए सुरेश चंद्र, नीरज कुमार, रेशमा देवी और निर्देश कुमार कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। गुरुवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक दो बूथों पर मतदान हुआ। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ नंबर 83 पर पंजीकृत 438 मतदाताओं के सापेक्ष 340 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 77.62 रहा। बूथ नंबर 84 पर 481 मतदाताओं में से 383 ने वोट किया। यहां वोट प्रतिशत 79.62 रहा। कुल 919 मतदाताओं में से 642 वोट पड़े। पूरी ग्राम पंचायत का कुल वोट प्रतिशत 78.67 रहा। उन्होंने बताया कि मतगणना ब्लॉक गुगरापुर मुख्यालय पर चार मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। उपचुनाव के लिए 20 फरवरी को नामांकन प्रक्रिया चली थी। एसडीएम सदर पवन मीना ने मतदान केंद्र का जायजा लिया। मतपेटियां शाम तक विकास खंड पर आ गईं थीं।
विज्ञापन

----
रिपोर्ट...अजय कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed