{"_id":"694c37ae82517ddf9002ae97","slug":"7647-metric-tons-of-paddy-were-procured-in-53-days-kannauj-news-c-214-1-knj1007-142165-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 53 दिनों में 7647 मीट्रिक टन धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 53 दिनों में 7647 मीट्रिक टन धान की खरीद
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में 27 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। 53 दिनों में 2,564 किसानों से 7647.70 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई जिसमें 995 किसानों काे 1802 लाख रुपये का भुगतान किया गया। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि धान क्रय की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं किसान हितैषी ढंग से संचालित की जाए।
धान क्रय केंद्र में एक नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक खरीद होगी। इस बार 30 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है जिसमें अभी तक 2564 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 1650 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। इसमें से 1024 किसानों से 7647.67 मीट्रिक टन धान क्रय किया गया है। 995 किसानों को 1802.37 लाख का भुगतान किया गया। किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है। ताकि पारदर्शिता एवं त्वरित भुगतान सुनिश्चित हो सके। डीएम ने साफ निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।