{"_id":"634d9ca380793307282f4c4f","slug":"760-km-of-roads-will-shine-with-3-87-crores-kannauj-news-knp723813626","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.87 करोड़ से चमकेंगी 760 किमी की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.87 करोड़ से चमकेंगी 760 किमी की सड़कें
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत के काम में तेजी आ गई है। तीन करोड़ 87 लाख 60 हजार रुपये के बजट से जिले की 760.69 किमी की सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। इसमें 174.30 किलोमीटर नवीनीकरण और 586.32 किमी गड्ढा मुक्त होना है।
इसके लिए शासन ने 15 नवंबर तक का समय दिया है, अब 28 दिन का ही समय बचा है।
सितंबर में जिन सड़कों की मरम्मत हुई थी, वह भी अक्तूबर में हुई बारिश के चलते खराब हो गईं। इधर, प्रदेश सरकार ने खस्ताहाल सड़कों को सही करने के लिए अब 15 नवंबर तक का समय लोक निर्माण विभाग को दिया है।
मुख्य मार्ग समेत ग्रामीण इलाकों की सड़कें काफी खराब हैं। हालांकि तिर्वा-कन्नौज फोरलेन मार्ग पर काम चल रहा है। मीरपुर मार्ग के नवीनीकरण का काम पूरा हो गया है। विभाग के मुताबिक अब भी करीब 65 फीसदी काम होना बाकी है।
विज्ञापन
जिले में 2994.11 किलोमीटर की 1342 सड़कें हैं। इसमें 760.69 किलोमीटर की सड़कों का नवीनीकरण और गड्ढामुक्त होना है। अब तक 211.05 किलोमीटर की सड़कें गड्ढा मुक्त और 65.10 किलोमीटर का नवीनीकरण हो चुका है। करीब 36 फीसदी का काम पूरा हो गया है।
बारिश थम गई है, अब सड़कों के लिए काम तेजी से चल रहा है। शासन से तीन करोड़ 87 लाख 60 हजार का बजट मिला है, जिसके सापेक्ष एक करोड़ 10 लाख 78 हजार खर्च हो गया है।
- ओमप्रकाश वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड