फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   72,265 MNREGA workers have not asked for work for a year

Kannauj News: 72,265 मनरेगा श्रमिकाें ने साल भर से नहीं मांगा काम

Thu, 07 Aug 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
72,265 MNREGA workers have not asked for work for a year
कन्नौज। जिले में 72,265 मनरेगा श्रमिकों को एक वर्ष से अधिक समय से काम नहीं मिला है। दरअसल इन श्रमिकों की तरफ से काम की मांग भी नहीं की गई है। विभाग के अनुसार ये लोग दूसरे जिले या प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। कई श्रमिकों ने अपना रोजगार कर लिया है। इसलिए यह लोग कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1,75,888 मनरेगा श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें 51,912 महिला श्रमिक हैं। 1,40,926 जाॅब कार्ड धारक पंजीकृत हैं। इसमें सिर्फ 89,419 जाॅब कार्ड ही सक्रिय हैं, 51,496 निष्क्रिय हैं। 1,03,623 सक्रिय श्रमिकों में 29,621 महिलाएं हैं। 72,265 श्रमिक सक्रिय नहीं हैं। विभाग के अनुसार इन लोगों ने कई माह से मनरेगा से काम नहीं मांगा है। इसलिए इनको निष्क्रिय श्रेणी में डाला गया है।
विज्ञापन

इनमें कई श्रमिक दूसरे जनपद में जाकर अपना रोजगार करने लगे हैं। साथ ही कई गैर प्रांत जाकर नौकरी कर रहे हैं। डीसी मनरेगा दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जो लोग काम मांग रहे हैं, उनको काम दिया जा रहा है। बरसात के मौसम में कच्चा काम कम होता है। इसलिए काम कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से मजदूरी न मिलना भी बड़ी वजह
मनरेगा श्रमिकों का कहना है कि समय से मनरेगा मजदूरी नहीं मिलती है। महीनों भुगतान लटका रहता है। कई लोगों को पूरी मजदूरी ही नहीं मिलती है। इसलिए लोग मनरेगा के काम से दूरी बना रहे हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि मनरेगा श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार दिया जा रहा है।

इनसेट
मनरेगा की स्थिति
ब्लाक कुल जाब कार्ड कुल श्रमिक सक्रिय जाब कार्ड सक्रिय श्रमिक
जलालाबाद 7404 11321 3886 5333
उमर्दा 31931 38596 20284 23248
सौरिख 22387 25937 15,030 16453
कन्नौज 18482 26640 11851 15229
छिबरामऊ 20075 22352 13101 13944
तालग्राम 14717 18525 8271 9687
हसेरन 19894 23827 13756 15464
गुगरापुर 6025 8690 3240 4265
मनरेगा की स्थिति
ब्लाक कुल जाब कार्ड कुल श्रमिक सक्रिय जाब कार्ड सक्रिय श्रमिक
जलालाबाद 7404 11321 3886 5333
उमर्दा 31931 38596 20284 23248
सौरिख 22387 25937 15,030 16453
कन्नौज 18482 26640 11851 15229
छिबरामऊ 20075 22352 13101 13944
तालग्राम 14717 18525 8271 9687
हसेरन 19894 23827 13756 15464
गुगरापुर 6025 8690 3240 4265
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed