फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   49 लाख का रुपया बकाया होने पर कटा बीएसएनएल का कनेक्शन

49 लाख का रुपया बकाया होने पर कटा बीएसएनएल का कनेक्शन

Thu, 27 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
49 लाख का रुपया बकाया होने पर कटा बीएसएनएल का कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। बिजली विभाग ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। अधिकारियों ने शहर के काजी टोला स्थित बीएसएनएल की मुख्य ब्रांच का कनेक्शन काट दिया। इसके अलावा दस अन्य लोगाें के भी कनेक्शन काटे गए। पांच बिजली चोरों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

गुुरुवार को अधिशासी अभियंता विद्युत पीराम की कांफ्रेंस विद्युत चेयरमैन के साथ हुई। निर्देश दिए गए कि जिले के सरकारी व गैरसरकारी बकायेदारों के कनेक्शन तत्काल काट दिए जाएं। इसमें जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को छूट दी जाए। चेयरमैन के निर्देश पर अवर अभियंता दीपचंद्र, राजेश कुमार, टीजीटू हरिस्वरूप व यासीन ने संयुक्त रूप से बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जहां बीएसएनएल का कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन


वहीं, 14 लाख रुपये के बकायेदार कैलाश वेजीटेबल जलालपुर पनवारा, 17 लाख के बकायेदार मिनी कोल्ड स्टोर जलालपुर पनवारा, 12 लाख के बकायेदार सिद्धार्थ डेयरी बहादुरपुर उजैना, 10 लाख के बकायेदार आनंदेश्वर राइस मील मानीमऊ के अलावा पांच अन्य बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। चेतावनी दी गई कि कटा कनेक्शन जुड़ा मिला तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसी तरह पांच अन्य लोगाें पर बिजली चोरी करने के मामले में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चेयरमैन बिजली ने अधिशासी अभियंता को बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed