फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   70 villagers pelted stones at police, PRV damaged, constable injured

Kannauj News: 70 ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, पीआरवी क्षतिग्रस्त, सिपाही घायल

Tue, 07 Jan 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 07 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
70 villagers pelted stones at police, PRV damaged, constable injured
पीआरवी क्षतिग्रस्त - फोटो : पीआरवी क्षतिग्रस्त
ठठिया (कन्नौज)। झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और सिपाही घायल हो गया। पुलिस पर आरोप है कि गांव शराब बिक्री करने वाले युवक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था। इसके विरोध में ट्रैक्टर-ट्राॅली से पहुंचे ग्रामीणों व महिलाओं ने वहां प्रदर्शन किया था। लौटते समय दूसरे पक्ष ने पथराव कर झगड़ा कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिखवापुर निवासी नरेंद्र के घर में भाई के बेटे की छठी का रविवार को कार्यक्रम था। एक रिश्तेदार गांव के शिवम सोनी के यहां शराब लेने के लिए गया। वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के मारपीट हो गई थी। सोमवार को दोपहर तीन बजे तीन ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर गांव की महिलाएं व ग्रामीण सवार होकर थाने पहुंचे वहां उन्होंने सोनी पर अवैध शराब की बिक्री का आरोप लगाकर गेट के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उस दौरान ग्रामीणों को जानकारी हुई कि पुलिस ने सोनी की तहरीर पर ही नरेंद्र व शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस कर्मियों ने तहरीर देने के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। ग्रामीण व महिलाएं थाने से देर शाम लौट रहे थे। आरोप है कि सोनी व उनके पक्ष के लोगों ने ग्रामीण व महिलाओं पर पथराव व मारपीट कर दी। इसकी सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने पीआरवी पर पथराव कर दिया। इसमें पीआरवी सिपाही घायल हो गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अजय कुमार, सीओ सदर कमलेश कुमार, सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेयी, तिर्वा कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह, ठठिया थानाध्यक्ष विजय सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी, सदर कोतवाल कपिल दुबे मौके पर पहुंचे। पीएसी को बुला लिया गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की तो लोग घरों से भाग कर खेतों में छिप गए।

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि करीब 70 लोगों ने हमला बोला था, जिसमें 14 को चिन्हित कर लिया गया और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। देर रात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल सिपाही को इलाज के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed