फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   70 stolen items recovered from Daneshwar Dham Temple; two arrested.

Kannauj News: दानेश्वर धाम मंदिर से चोरी हुए 70 घंटे बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
70 stolen items recovered from Daneshwar Dham Temple; two arrested.
ठठिया। ग्राम भुलभुलियापुर के बाहर ईशन नदी के किनारे स्थित प्राचीन दानेश्वर धाम मंदिर परिसर में बुधवार रात चोरों ने पीपल के पेड़ पर बंधे 75 से 80 पीतल के घंटे चोरी हो गए थे। गुरुवार सुबह होने पर मंदिर से जुड़े लोगों और ग्रामीणों में रोष फैल गया। पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 70 पीतल के घंटे बरामद किए।
विज्ञापन


ग्राम भुलभुलियापुर निवासी तुलसीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात चोरों ने पेड़ पर बंधे 75 से 80 पीतल के घंटे चोरी कर लिए। सुबह मंदिर परिसर में पहुंचने पर घंटों के गायब होने की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और गुरुवार रात ग्राम कुसुमखोर के रामपुर निवासी भूरा, कानपुर नगर के थाना अरौल के ग्राम हिलालपुर निवासी मुनेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना में तीन आरोपी शामिल थे। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 घंटे बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed