{"_id":"68d830b689fe2a32c90eb927","slug":"66-people-were-affected-by-dengue-17-patients-were-admitted-kannauj-news-c-214-1-knj1007-137961-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 66 लोगों को लगा डेंगू का डंक, भर्ती हुए 17 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 66 लोगों को लगा डेंगू का डंक, भर्ती हुए 17 मरीज
विज्ञापन
कन्नौज। डेंगू का डंक तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। शनिवार को पांच और लोग डेंगू से पीड़ित मिले। इसके बाद डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 66 पहुंच गई है। खास बात तो यह है कि अब तक राजकीय मेडिकल कॉलेज में 15 और जिला अस्पताल में सिर्फ दो मरीज ही भर्ती हुए है। इससे अधिक मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
शहर से लेकर गांवों में जगह-जगह जलभराव व गंदगी फैली है। इस कारण मच्छर पनप रहे हैं और आम जनमानस को शिकार बना रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनमें डेंगू की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही हैं। अब तक 12 मरीजों के जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स चढ़ाई जा चुकी हैं। नगर निगम और ग्राम पंचायतें एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराए जाने के दावे तो कर रहे हैं, पर इसके बावजूद मच्छरों का डंक लोगों को अपना शिकार बना रहा है। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि जहां पर भी डेंगू से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं, वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जा रही है और इनडोर व आउटडोर स्प्रे कर रही है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है।
एक साल में 12 प्लेटलेट्स का हुआ प्रयोग
जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेटर यूनिट शुरू हुए एक साल बीत गया है। इन एक साल में 110 प्लाज्मा और 31 प्लेटलेट्स रक्त से निकाली गईं, जिसमें सिर्फ 12 प्लेटलेट्स यूनिट का ही प्रयोग किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर ही प्लेटलेट्स रक्त से अलग की जाती हैं।