फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   66 and 49 per cent of the votes polled in Sadar Umrda

सदर में 66 और उमर्दा में पड़े 49 फीसदी वोट

Mon, 22 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 22 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
66 and 49 per cent of the votes polled in Sadar Umrda

जिले के पांच विकास खंडों में 25 बूथों पर रविवार को

विज्ञापन
45 ग्रामसभा सदस्य के रिक्त पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम ब्लाक मुख्यालय पर बनाए गए स्टांग रूम में मतपेटियां रखी गईं।

सदर विकास खंड में 66.17, जलालाबाद में 64.22 व उमर्दा में 48.67 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ज्ञात हो कि रिक्त पदों पर ग्राम सभा सदस्यों का चयन होने के बाद अब ग्राम सभा का कोरम पूरा हो सकेगा। जो प्रधान छूट गए हैं वे शपथ भी ग्रहण कर सकेंगे।

सदर विकास खंड की ग्राम सभा गांगेमऊ में एक, बेहरिन में पांच, सहिल्लापुर में एक, जलालपुर  अमरा में सात, बरौली में चार बूथों पर वोट डाले गए। यहां कुल 18 वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। उमर्दा में प्राथमिक पाठशाला रमईपुरवा में एक वार्ड के लिए मतदान संपन्न हुआ।

ग्राम सभा सदस्य पद के उप चुनाव में 45 वार्डों में कुल 7331 मतदाता थे। जलालाबाद ब्लाक के जसौरा में वार्ड छह में 150 में से 98 वोटर, फिरोजपुर तारन के वार्ड पांच में 86 में से 65 और वार्ड आठ में 143 में से 73 लोगों ने अपने वोट डाले। यहां पीठासीन अधिकारी राजीव कुमार, सहायक हरिनाथ यादव, दिनेश कुमार व रोजगार सेवक महेंद्र सिंह यादव ने व्यवस्था संभाली।

आरओ अशोक कुमार व बीडीओ केबी शुक्ला ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। ब्लाक उमर्दा के बूथ निस्तौली के वार्ड 10 में लगभग 49 फीसदी लोगों ने वोट डाले। यहां 226 वोटरों में 110 लोगों ने वोट डाले। यहां कमलेश व रेनू के बीच मुकाबला हुआ। सदर विकास खंड में यहां आरओ रामशंकर, एडीओ राजेश दुबे ने व्यवस्थाएं संभालीं।

यहां ग्राम सभा बेहरिन के बूथ 34 में 75 फीसदी, बूथ 35 में 78.85 फीसदी, बूथ 36 में 60.80 फीसदी, गांगेमऊ में 73.29, सहिल्यापुर में 63.95, जलालपुर अमरा में दो बूथों पर 70.29 व 40.23 फीसदी, बरौली में दो बूथों पर 66.08 व 66.98 फीसदी वोट पड़े। एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, तहसीलदार सदर राजेश कुमार ने मतदान केंद्रों का हाल जांचा।

एसडीएम ने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांत हुआ है। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि 16 क्लस्टर मोबाइल टीमों ने चुनाव के दौरान नजर रखी। हर बूथ पर दरोगा समेत सात सिपाहियों ने मोर्चा संभाला। मतपेटियों को भी स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

उधर, विकास खंड जलालाबाद में जसौरा में प्राथमिक स्कूल में एक व फिरोजपुर तारन में भी प्राथमिक पाठशाला में दो वार्डों में सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। वहीं हसेरन में ग्राम सभा सरगौली के उच्च प्राथमिक स्कूल में दो, मिर्जापुर प्राइमरी स्कूल में एक, व प्राथमिक पाठशाला चटोरापुर में दो वार्डों के लिए मतदान कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed