फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   61.88% voter turnout in the Graduates' constituency and 73.41% in the Teachers' constituency.

Kannauj News: खंड स्नातक में 61.88 और शिक्षक में 73.41 फीसदी मतदान

Fri, 23 Oct 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
61.88% voter turnout in the Graduates' constituency and 73.41% in the Teachers' constituency.
कन्नौज। खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले में 20 मतदान केंद्र बनाए गए। इसमें 61.88 फीसदी स्नातकों और 73.41 फीसदी शिक्षकों ने मतदान किया। डीआईजी यमुना प्रसाद ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार के साथ अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


खंड शिक्षक में 1820 पंजीकृत मतदाताओं में से 1336 मतदाताओं ने वोट डाला, जिससे 73.41 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसमें 1388 पुरुष मतदाताओं में से 1056 यानी 75.65 प्रतिशत और 432 महिला मतदाताओं में से 286 यानी 66.20 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 7831 मतदाताओं में से 4846 मतदाताओं ने वोट डाला, जिससे 61.88 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 5445 पुरुष मतदाताओं में से 3524 यानी 64.72 प्रतिशत और 2386 महिला मतदाताओं में से 1322 यानी 55.41 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

वहीं, कई बूथों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं दिखी। सपा के एक वरिष्ठ नेता अपनी व्हीलचेयर लेकर वोट डालने पहुंचे। निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए सभी केंद्रों पर 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर तैनात किए गए थे। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, विधायक अर्चना पांडेय और भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया आदि ने भी मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल ले जाने से रोका तो भाजपा कार्यकर्ता बोले नौकरी करना देंगे सिखा
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के मतदान के दौरान सदर ब्लाॅक में हंगामा हो गया। मोबाइल लेकर अंदर जाने से रोकने पर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी के बीच नोकझोंक हो गई। बताया गया कि कार्यकर्ता मोबाइल लेकर बूथ में प्रवेश करने लगे। तब पुलिस ने नियमों का हवाला देकर रोक दिया। इस पर वह भड़क गए और पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहा कि नौकरी करना सिखा देंगे। अधिकारियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नेता पुलिस को धमकाते दिख रहे हैं।

जलालाबाद के वोट सदर में डाले गए
जलालाबाद क्षेत्र के कई मतदाताओं के बूथ बदलने की जानकारी न होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। मतदाता पहले जलालाबाद पहुंचे, फिर सदर ब्लाॅक के चक्कर काटने पड़े। मतदाता कुशल किशोर पाठक, अश्वनी कुमार, ध्रुव कुमार पाठक ने बताया कि प्रशासन ने पहले से स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इस कारण मतदान के दिन भ्रम की स्थिति बनी रही। कई वरिष्ठ मतदाताओं को ज्यादा दूरी तय करनी पड़ी।


नगर पालिका व तालग्राम में 73 प्रतिशत मतदान
नगर पालिका गुरसहायगंज और तालग्राम विकास खंड पर कुल 73 प्रतिशत मतदान हुआ। नगरपालिका में बूथ संख्या 144 शिक्षक निर्वाचन में 183 में से 143 यानी 78.14 प्रतिशत और बूथ 233 स्नातक में 698 में से 511 यानी 73.20 प्रतिशत मतदान हुआ। तालग्राम में शिक्षक निर्वाचन में 122 में से 94 यानी 77.04 प्रतिशत और बूथ 234 स्नातक में 419 में से 290 यानी 69.21 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।



जलालाबाद में स्नातक में 69.4 और शिक्षक में 76.59 प्रतिशत मतदान
जलालाबाद क्षेत्र के बूथ संख्या 238 पर कुल 500 मतदाताओं में से 347 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, यहां 69.4 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।



--

फोटो:32: मतदान करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अर्चना पांडेय। संवाद
फोटो:33: मतदान करने के कतार में लगीं महिलाएं व युवतियां। संवाद
एमएलसी चुनाव में सपा एजेंट ने भाजपा सिंबल वाली पर्ची पर जताई आपत्ति
छिबरामऊ। क्षेत्र पंचायत कार्यालय में स्नातक के लिए दो बूथ और नगर पालिका में शिक्षक के लिए एक बूथ बनाया गया था। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे रफ्तार धीमी रही। 10 बजे के बाद कतारें लग गईं। सपा एजेंट रजनीश यादव ने मतदाता पर्ची पर भाजपा के सिंबल को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। छिबरामऊ ब्लाॅक में स्नातक में 55.66 प्रतिशत और शिक्षक में 68.86 प्रतिशत मतदान हुआ। एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी और सीओ मयंक मिश्रा ने सुबह व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर में सीडीओ राजेंद्र श्रीवास पहुंचे। डीएम और एसपी ने भी बूथों का निरीक्षण किया और भीड़ को देखते हुए दोनों बूथों पर दो-दो अतिरिक्त कर्मचारी लगाने के निर्देश दिए। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स सीज कर आगरा भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed