{"_id":"5c87f1e7bdec221447631df4","slug":"61552413159-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 गांव की 13 घंटे बती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 गांव की 13 घंटे बती रही गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। शहर के 220 केवी बिजलीघर में रखे 63 एमवीए ट्रांसफार्मर की सीटी और ब्रेकर डैमेज होने से गुरसहायगंज कस्बा समेत करीब 200 गांवों की बिजली 13 घंटे गुल रही। विद्युत अधिकारियों और तकनीकी टीम ने पूरी रात मशक्कत की, तब अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
शहर के पूर्वी बाईपास स्थित 220 केवी बिजलीघर पर रखे 63 एमवीए ट्रांसफार्मर की तेज धमाके के साथ सीटी फुंकने के साथ ब्रेकर डैमेज हो गया। इससे कस्बा गुरसहायगंज समेत बहवलपुर व सिकंदरपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब 9:40 बजे आई तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त करने में विद्युत विभाग के अधिकारियों और फर्रुखाबाद से आई तकनीकी टीम को फाल्ट दुरुस्त करने में पसीने छूट गए। लगभग 13 घंटा 25 मिनट तक गुरसहायगंज, सिकंदरपुर व बहवलपुर फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल रही। पूरी रात मशक्कत के बाद अगले दिन दोपहर 12:05 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान फतेहगढ़ से आए जेई उदयप्रताप, टीजी-2 मुनीश मिश्रा, छिबरामऊ 220 केवी बिजलीघर के एसडीओ अमर सिंह, जेई अनिल कुमार व अखिलेश, टीजी-2 एसपी सिंह चौहान, गिरंद सिंह के अलावा ठेकेदार धीरेंद्र सिंह की टीम ट्रांसफार्मर की मरम्मत में जुटी रही।
200 गांवों की 13 घंटे बत्ती रही गुल
63 एमवीए ट्रांसफार्मर की सीटी और ब्रेकर हुए डैमेज
पूरी रात चला मरम्मत का कार्य, दूसरे दिन बहाल हुई आपूर्ति