फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   60 inmates of the jail will be made skilled

Kannauj News: जेल के 60 बंदियों को बनाया जाएगा हुनरमंद

Tue, 08 Aug 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 08 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
60 inmates of the jail will be made skilled
कन्नौज। जलालाबाद के अनौगी सि्थत जिला जेल में सजा काट रहे बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बंदियों में परिवर्तन लाने के लिए न्यू टेक एजुकेशनल सोसाइटी व डी यूनिक एजुकेशनल सोसाइटी 30 बंदियों को एलईडी बनाने जाने और मरम्मत का परीक्षण देगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 बंदियों को टेलरिंग और 15 बंदियों को डाटा एंट्री कंप्यूटर का तीन महीेने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम ने त्रिमासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन




डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के माध्यम से बेरोजगारी दूर कर आर्थिक स्थिति को मजबूत किए जाने व प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना से जुड़ी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी बंदियों को प्रशिक्षण से संबंधित किटों को भी वितरित किया गया। कहा कि त्रिमासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यू टेक एजूकेशनल सोसाइटी व डी यूनिक एजूकेशनल सोसाइटी 30 बंदियों को एलईडी बनाने व मरम्मत संबंधी प्रशिक्षण देगी।
इसके अलावा 15 बंदियों को टेलरिंग और 15 बंदियों को डाटा एंट्री कम्प्यूटर का त्रिमासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। एमआईएस संदीप सिंह ने बंदियों को जानकारी देऐ हुए बताया कि त्रिमासीय प्रशिक्षण कराए जाने के बाद उनकी परीक्षा लेकर उनकों प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार विजेता रामशंकर दोहरे कारागार में निरूद्ध बंदियों को 10 दिवसीय सेन्ट पैकिंग बॉक्स प्रशिक्षण दे रहे है। इस दौरान जेल अधीक्षक पीके त्रिपाठी , जेलर वीके शुक्ला, डिप्टी जेलर आशा पांडेय, उर्मिला सिंह व पंकज कटियार, आदित्य मिश्रा, यदुनेश दुबे, कुलदीप कुमार, सुनील मिश्रा, शशि शाक्य समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed