फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   55 cold storage houses full of potato belt

Kannauj News: आलू बेल्ट के 55 कोल्ड स्टोरेज हाउस फुल

Wed, 15 Mar 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 15 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
55 cold storage houses full of potato belt
कन्नौज। जनपद के 55 कोल्ड स्टोरेज आलू भंडारण से हाउसफुल हो गए हैं। 100 शीतगृहों में 10-12 फीसदी ही जगह शेष है। खेतों में आलू की खोदाई भी काफी बाकी है। उधर, किसानों को अव्यवस्था से बचाने के लिए कृषि व उद्यान विभाग के 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

आलू बेल्ट के नाम से मशहूर जिले में 153 कोल्ड स्टोरेज हैं। इसमें 14 लाख मीट्रिक टन से अधिक आलू का भंडारण किया जा चुका है। 55 शीतगृह ऐसे हैं, जिसमें आलू रखने की जगह नहीं है। शासन के निर्देश पर डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कोल्ड स्टोरेज की निगरानी के लिए दो विभागों के 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है, जो भंडारण व किसानों की समस्याओं पर नजर रखेंगे। डीएचओ सीपी अवस्थी ने बताया कि जिन शीतगृह स्वामियों की ओर से आलू रखने के लिए जगह न होने की सूचना दी गई है, उसमें निरीक्षण कर हकीकत देखी जा रही है। इसके लिए कई टीमें भ्रमण कर रहीं हैं। मौके पर जगह के अलावा अभिलेखों का भी मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------
हरदोई से आ रहा बंपर आलू
कन्नौज से सटा हुआ जिला हरदोई है। डीएचओ की मानें तो दूसरे जिलों से भी किसान काफी आलू यहां रखने के लिए ला रहे हैं। इस वजह से शीतगृहों में भंडारण तेजी से बढ़ रहा है। कई कोल्ड स्टोरेज में रात में भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
तिर्वा रोड पर बुलाई गई पुलिस
कन्नौज से तिर्वा रोड पर एक कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार की रात जाम लग गया। इससे वाहनों के निकलने में परेशानी हुई। जानकारी होने पर डीएचओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस व्यवस्था कराई। उसके बाद आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लाइन से खड़ा कराया। बताया जा रहा है कि जिन कोल्ड स्टोर में जगह बची है, वहां किसान आलू लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed