{"_id":"5c6afe3abdec227f1c76c0ee","slug":"50-educational-institutions-and-madrasa-operators-corrected-the-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 शिक्षण संस्थाओं व मदरसा संचालकों ने डाटा दुरुस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 शिक्षण संस्थाओं व मदरसा संचालकों ने डाटा दुरुस्त किया
Tue, 19 Feb 2019 12:19 AM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
computer
जिले में संचालित करीब 260 मदरसा व शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों की स्कालरशिप में बड़े खेल की आशंका थी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण ने 11817 छात्रों का डाटा वापस कर दिया था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रधानाचार्य व प्रबंधक को नोटिस भेजकर दो दिन के अंदर डाटा को दुरुस्त कर जमा करने के निर्देश दिए थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा कि अभी तक करीब 50 शिक्षण संस्थाओं ने डाटा को दुरुस्त कर जमा किया है। दो दिन की सभी की मोहलत दी गई है। इसके बाद भी डाटा नहीं आया तो रिजेक्ट हो जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, मेरिट कम मींस के 24994 छात्रों का डाटा ऑनलाइन भेजा गया। इसमें 11817 का डाटा वापस कर दिया गया था। निर्देश दिए गए थे कि डाटा को दुरुस्त कर भेजें। अन्यथा डाटा को निरस्त कर दिया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी छोटेलाल ने बताया कि सभी को नोटिस भेज दी गई थी। करीब 50 मदरसा व शिक्षण संस्थाओं ने डाटा को दुरुस्त कर जमा किया है। शेष का अभी नहीं आया है। दो दिन की सभी को मोहलत दी गई है। इसके बाद लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।