{"_id":"586a97054f1c1b0252158b89","slug":"48-hours-40-villages-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे से 40 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे से 40 गांवों में अंधेरा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम बिजली उपकेंद्र से गई ताहपुर फीडर की 11 हजार लाइन के पोल में डंपर ने टक्कर मार दी। पोल टूटने के लिए 48 घंटे से 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव के कुलदीप, प्रदीप, सुदीप, खुन्नूलाल, ओमकार, शैलेश, सरमन, रामनरेश आदि ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे पुखरावां गांव के समीप तालग्राम से आई 11 हजार लाइन के पोल में डंपर ने टक्कर मार दी थी। पोल टूटने के बाद कई खंभों की लाइन भी टूट गई। ग्रामीणों डंपर को रोक लिया और बिजली विभाग को सूचना दी। लाइनमैन ने टूटे पोल का हर्जाना वसूल कर लिया लेकिन बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई।
विज्ञापन
दो दिन से पोल न लगाए जाने से पुखरावां, सलेमपुर, गदनापुर, भवानी सरायं, ताहपुर, रंभकपुरवा, बैसापुर, सकरबारा, छदामीपुरवा, मस्तियापुर, किस्तियापुर, गदोरा, मवईया, चकियापुर, फिरोजपुर, घुसुवापुर, चांदापुर समेत लगभग 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। जिससे क्षेत्र के लोगों को बिजली का संकट झेलना पड़ रहा है। उपकेंद्र के जेई राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लाइनमैन को लगाकर पोल ठीक कराने की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन