फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   4547 Farmers marked for Crop insurance claim

फसल बीमा क्लेम के लिए 4547 किसान चिह्नित

Mon, 15 Jun 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 15 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
4547 Farmers marked for Crop insurance claim
बारिश और ओला की मार से बर्बाद किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी के सीजन में (आलू, गेेहूं, सरसों) की फसल का बीमा करने वाली एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने लाभार्थी किसानों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 4547 किसानों को चिह्नित किया जा चुका है। इन किसानों को क्लेम की धनराशि बांटने के लिए करीब 7 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट जिले की नोडल बैंकों को उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रबी के सीजन में फसल बीमा क्लेम के भुगतान में हो रही देरी के मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने 9 जून को फाइलों में कैद 3158 किसान आजाद, 10 जून को फसल बीमा में लापरवाही की तो खैर नहीं-एडीएम, 12 जून को अधिकारियों के दावे धड़ाम, नहीं बंटा क्लेम हेडिंग से प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद डीएम अनुज कुमार झा व एडीएम रमेश चंद्र यादव ने इंश्योरेंस कंपनी पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि डा. राजेश कुमार ने बताया कि रबी के सीजन में बीमा क्लेम पाने वाले किसानों की तादात 10 हजार से भी ऊपर पहुंचने के आसार हैं। बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ने उन्हें जानकारी दी है कि सोमवार तक छानबीन के बाद 4547 किसानों का चयन कर ब्यौरा बना लिया गया है। इन लाभार्थी किसानों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भारतीय स्टेट बैंक और सहकारिता विभाग (कोआपरेटिव बैंक) में बीमा कराने वाले किसानों की गिनती होना बाकी है। इन दोनों बैंकों के बीमित किसानों में से क्लेम के लिए पात्र किसानों का चयन करने की प्रक्रिया भी चल रही है। एक हफ्ते के अंदर पता चल जाएगा कि जिले भर के कुल कितने किसानों को रबी के सीजन में फसल बीमा योजना का क्लेम मिलेगा।


उप निदेशक कृषि ने बताया कि गेहूं के साथ ही जनपद के तमाम आलू बोने वाले किसानों को भी फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। अब तक जो सूची आई है उनमें कई आलू किसान भी शामिल हैं। नोडल बैंकों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से एक-दो दिनों के अंदर भुगतान पहुंच जाएगा। इसके बाद किसानों के खाते में क्लेम का रुपया भेजने की कवायद कराई जाएगी। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार इसी महीने सारे चयनित किसानों को फसल बीमा योजना का क्लेम दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed