फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   42 married couples

42 जोड़ों ने संग रहने की कसमें खाईं

Sat, 23 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 23 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
42 married couples
सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार को 42 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं। सौरिख रोड पर स्थित बटेश्वरदयाल महाविद्यालय में हुए समारोह में उत्तर प्रदेश के जनपदों से ही नहीं बल्कि दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड तथा कई अन्य प्रदेशों से भी लोगों ने सहभागिता की। समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार शाम तक पंजीकरण किया गया। इसके बाद 42 जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने के लिए अग्नि के फेरे लिए।
विज्ञापन


पूरे विधि-विधान से पंडित रामनरेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी रस्में पूरी कीं। आयोजन समिति ने खाने के साथ मेहमानों के ठहराने तक की व्यवस्था कर रखी थी। कार्यक्रम के दौरान समाज के आने वाले अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामकिशन वर्मा, जवाहरलाल वर्मा, अरविंद वर्मा, सुभाष वर्मा, शैलेंद्र, गिरीशचंद्र, अखिलेश्वर, रामानंद वर्मा, नरेश, बंटी, सुनील, सिंपल, सोनी, अल्लू, हरिओम, डालर, राहुल, पंकज, बिन्नी, सत्यनरायन, मृदुल, विम्मी, चंदन, टिल्लन आदि मौजूद रहे। आयोजन में कमेटी के अलावा तमाम दानदाताओं ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


इसमें चंदन वर्मा, सत्यनरायन वर्मा, आगरा के सुशील चौहान, टूंडला के अनिल वर्मा, घुमरी के हरिशंकर वर्मा, राधेश्याम जवाहरलाल वर्मा, अनिल वर्मा, श्रवणकुमार तोमर, ज्ञानप्रकाश वर्मा, शिवश्याम वर्मा, बेवर के देवकीनंदन वर्मा, गंज डुडवारा कासगंज के लाला सियाराम महेशचंद्र, पूर्व सांसद प्रो.रामबक्स सिंह वर्मा, सफीपुर के शिवनरायन सिंह सोनी, कासगंज कमेटी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed