फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   419 Lack of cleanliness yet piles of garbage

Kannauj News: 419 सफाईकमी फिर भी लगे कूड़े के ढेर

Tue, 21 Jan 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
419 Lack of cleanliness yet piles of garbage
कन्नौज। 419 सफाई कर्मियों की भारी भरकम टीम के बाद भी शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है। मोहल्लों में खाली प्लाट कूड़ाघर बने हुए है। नालियां बजबजा रही है। वहीं पालिका दो शिफ्टों में 25 वार्ड में आठ घंटे सफाई करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ रखने के लिए शासन लाखोंं रुपये सफाईकर्मियों के वेतन व मानदेय पर खर्च कर रहा है। नगर में 25 वार्ड है। नगर पालिका के पास 57 सफाईकर्मी सरकारी है। 37 सफाईकर्मी संविदा में भर्ती किए गए है। 325 सफाईकर्मी आउटसोर्स के माध्यम से लगाए गए है। कई सफाईकर्मी विभाग में बेलदार, चौकीदार, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर के रुप में भी साहब की अनुकंपा पर काम कर रहे है। नगर में सफाई के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। सफाईकर्मी काम कर रहे है या नहीं, इसकी जांच के लिए सफाई नायक लगाए गए है। दोपहर 2 से शाम 6 बजे दूसरी शिफ्ट में नगर में सफाई कराने का दावा नगर पालिका कर रही है। सफाई निरीक्षक संदीप सिंह का कहना है कि दो शिफ्टों में सभी वार्ड में सफाई कराई जाती है। सफाई नायक निगरानी करके काम करवाते हैं। यदि कहीं गंदगी पाई जाती है तो जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed