फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   जांच में मिली लापरवाही, दो अधिकारियों की रोकी गई वेतनवृद्धि

जांच में मिली लापरवाही, दो अधिकारियों की रोकी गई वेतनवृद्धि

Sun, 31 Mar 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
जांच में मिली लापरवाही, दो अधिकारियों की रोकी गई वेतनवृद्धि
कन्नौज। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर शनिवार को जिला परियोजना अधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल रोहली का निरीक्षण किया। जांच में लापरवाही मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी की वेतनवृद्धि रोकने की संस्तुति की।
विज्ञापन



‘अमर उजाला’ ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल रोहली में छह गोवंशों की मौत के मामले को प्रमुखता से छापा था। शनिवार को जिला परियोजना अधिकारी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान ग्रामीण अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 17 मार्च को गायों की मौत हुई है। ग्राम प्रधान आत्मराम व केयर टेकर जोगराज ने बताया कि एक माह पूर्व दो बछिया सांड़ों के संघर्ष में घायल हो गई थीं। इनकी बाद में मौत हो गई। जांच में पाया गया कि 22 मार्च तक रजिस्टर में पशु संख्या 24 अंकित है। पशु चिकित्साधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव के तीन माह में एक बार भी रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं हैं।
विज्ञापन



जांच में पशुओं की संख्या के अनुरूप छाया की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई। पूर्व पंचायत सचिव कृष्णकांत यादव, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। परियोजना अधिकारी रामचंद्र शर्मा ने लापरवाह अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने की संस्तुति की है। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अस्थायी गोवंश में रह रहे अन्ना जानवरों की देखरेख की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। चारे-पानी, छाया की व्यवस्था में लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने की संस्तुति
डीएम के निर्देश पर हुई जांच में लापरवाही मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed