फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   40 defaulters were the automatic system

40 बकाएदारों के यहां लगा आटोमैटिक सिस्टम

Sun, 08 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 08 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
40 defaulters were the automatic system

बिजली के बड़े कनेक्शनधारक उपभोक्ता अब बिजली चोरी

विज्ञापन
नहीं कर सकेंगे। मीटर में छेड़छाड़ की गई तो सूचना विभाग के पास आटोमैटिक मीटर रीडिंग सिस्टम से मिल जाएगी। जिले में 40 बड़े कनेक्शनधारकों के यहां यह सिस्टम लगा दिया गया है।

इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत पी राम ने बताया कि शासन ने बिजली चोरी रोकने के लिए सबसे पहले बड़े कनेक्शनधारकों के यहां आटोमैटिक मीटर रीडिंग सिस्टम लगाना शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रत्येक आधा घंटे की डिटेल नेट के जरिए कंप्यूटर पर होगी।

यदि कोई उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ करता है या मीटर जलकर नष्ट हो जाता है तो इसकी भी जानकारी तत्काल विभाग को मिल सकेगी। शासन की पहल सार्थक हुई तो जिले के सभी उपभोक्ताओं के यहां यह सिस्टम लगाया जाएगा। बताया कि सिस्टम में लगाए जाने वाले मोडम में एक चिप लगी हुई है।

इसके माध्यम से कंप्यूटर पर संबंधित उपभोक्ता का कोड डालते ही डिटेल आनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद हर आधे घंटे में रीडिंग से लेकर खपत हुई बिजली की डिटेल मिलेगी। यही नहीं उपभोक्ता के यहां कितना लोड है, इसकी भी जानकारी सीधे मिल सकेगी। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी को उपभोक्ता के यहां मीटर की रीडिंग चेक करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। बताया कि कार्यालय में बैठकर ही रीडिंग उपलब्ध होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed