{"_id":"af8946819949ff31c2cf5af863ed1c77","slug":"4-am-the-grand-temple-devotees-overflow-valves-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 4 बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 4 बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही उमड़ा भक्तों का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर व शिवालयों में भक्ति का सैलाब उमड़ा। जय-जय शिवशंकर के भक्तिगीतों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। बम-बम भोले के जयघोष के साथ मंदिर पहुंचे भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान घंटे-घटियाल व शंख ध्वनि से वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
पूरे दिन जगह-जगह मंदिरों में रुद्राभिषेक, शृंगार व अन्य धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। जगह-जगह स्टाल लगाकर भांग व ठंडाई का वितरण किया गया।
शहर के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में सुबह 4 बजे से ही शिवभक्तों का जमघट लग गया। कांवरिये भी मेंहदीघाट से गंगा जल लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। मकरंदनगर स्थित टीला वाले मंदिर में शिवभक्तों की पूरे दिन भीड़ जुटी रही। इस दौरान करीब 2100 लीटर दूध शिवलिंग पर चढ़ाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान अखिलेश दुबे, सोमू दुबे सहित काफी भक्तगण मौजूद रहे। चौधरियापुर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में भक्तों के बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। रानीचाह मोहल्ले के मनकामेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, भागवत कथा व सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान कथावाचक आचार्य अखिलेश कुमार दीक्षित के अलावा दिवाकर मिश्रा, सुजीत मिश्रा, पुनीत मिश्रा, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भटपुरी स्थित बाबा दुग्धेश्वर महादेव मंदिर, रानीचाह स्थित बाबा बैंकटेश्वर महादेव मंदिर, अंधामोड़ सरायमीरा स्थित शिवाला मंदिर, सिद्धपीठ फूूलमती देवी मंदिर, मेंहदीघाट स्थित टीपचंद शिवाला मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी।
तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के सिद्धपीठ दौलेश्वर धाम में सोमवार की मध्य रात्रि को ही हजारों कांवरियों की भीड़ जमा हो गई। मंगलवार की सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले कांवरियों ने जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
छिबरामऊ प्रतिनिधि के मुताबिक नगर के प्राचीन गंगेश्वरनाथ मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। मंहत बाबा मस्तान गिरि उर्फ ददुआ ने भोले भंडारी की आरती कर प्रसाद वितरित कराया। नगर के मध्य पीपल चौराहे पर स्थित श्रीविजयनाथ मंदिर, सौरिख रोड स्थित श्रीरूपेश्वरनाथ मंदिर, मोहल्ला बजरिया स्थित आनंदीनाथ मंदिर में भी भव्य सजावट के साथ जलाभिषेक का आयोजन किया गया।