फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   36 new polling stations will be built in Mahoba and 41 in Charkhari assembly constituency.

Kannauj News: महोबा में 36 और चरखारी विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 41 नए मतदेय स्थल

Tue, 18 Nov 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 18 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
36 new polling stations will be built in Mahoba and 41 in Charkhari assembly constituency.
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदेय स्थलों के संभाजन के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया। महोबा विधानसभा में 36 व चरखारी विधानसभा में 41 नए मतदेय स्थलों की सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में एसआईआर सर्वे कराया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रोंं का वितरण नहीं हो सका। शहर के कई वार्डों में ही अभी तक गणना प्रपत्रों का वितरण नहीं किया गया। जागरूक मतदाता स्वयं बीएलओ को फोन कर जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा आयोग के निर्देश पर प्रति बूथ में 1,200 मतदाता से अधिक होने पर नए बूथ बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 1,200 मतदाता प्रति बूथ के आधार पर महोबा विधानसभा में 36 और चरखारी में 41 नए मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए। जिस पर सभी राजनीतिक दलों की ओर से अपनी सहमति व्यक्त की गई। इस मौके पर एडीएम कुंवर पंकज, एसडीएम कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार के अलावा विभिन्न दलोंं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed