{"_id":"64b97856a1799d336906390f","slug":"36-beneficiaries-turned-out-to-be-ineligible-in-verification-kannauj-news-c-214-1-knj1003-761-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सत्यापन में 36 लाभार्थी निकले अपात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सत्यापन में 36 लाभार्थी निकले अपात्र
Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में वृद्धावस्था पेंशन धारकों के सत्यापन का काम पूरा हो गया है। सत्यापन के 278 लाभार्थी मृत मिले जबकि 36 को अपात्र कर दिया गया। अब 6972 लाभार्थियों को ही वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
एडीओ पंचायत श्यामबरन सिंह ने बताया कि जिला समाज कल्याण की ओर से जून माह में 7286 वृद्धावस्था पेंशनधारकों की सूची सत्यापन के लिए उपलब्ध कराई गई थी। इसका सत्यापन सभी पंचायत सचिवों से कराया गया। सत्यापन में 278 लाभार्थी मृत पाए गए जबकि 36 लाभार्थियों को अपात्र कर दिया गया। अब 6972 लाभार्थियों को ही वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। लाभार्थियों की सूची बनाकर जिला मुख्यालय भेज दी जाएगी।
लाभार्थियों के अपात्र होने का यह रहा कारण
वृद्धावस्था पेंशन योजना के 36 लाभार्थियों को सत्यापन में अपात्र कर दिया गया। इन लाभार्थियों के अपात्र होने का कारण साठ साल से कम उम्र, सरकारी नौकरी में पुत्र या पौत्र का होना, आय अधिक या अधिक जमीन का होना रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --