{"_id":"69a092fca0d16a413d05a258","slug":"34-candidates-were-absent-in-agricultural-physics-zoology-and-138-in-geography-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145310-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कृषि भौतिकी, जंतु विज्ञान में 34 व भूगोल में 138 परीक्षार्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कृषि भौतिकी, जंतु विज्ञान में 34 व भूगोल में 138 परीक्षार्थी अनुपस्थित
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड में इंटर के सभी महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं हाे चुकी हैं। शुक्रवार को भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसे लेकर परीक्षार्थियों ने गुरुजनों के सानिध्य व दिशा निर्देश में अच्छी तैयारी की है।
प्रथम पॉली में इंटर के कृषि भौतिकी व कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा 22 केंद्रों पर आयोजित हुई। पंजीकृत 626 में से 592 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 34 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार द्वितीय पाली में इंटर के भूगोल विषय की परीक्षा 77 केंद्रों पर आयोजित हुई। पंजीकृत 2226 में से 2088 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 138 अनुपस्थित रहे।
विषय विशेषज्ञ शिवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि भौतिक विज्ञान में व्युत्क्रम (डेरिवेशन) का विशेष महत्व होता है। इसे थ्योरी और न्यूमेरिकल्स के बीच का पुल माना जाता है, जो गॉस प्रमेय, बायो-सावर्ट नियम, लेंसमेकर फॉर्मूला और बोहर मॉडल जैसे मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। प्रमुख डेरिवेशन में विद्युत द्विध्रुव, संधारित्र, धारावाही चालक, और प्रकाशिक उपकरण संबंधी प्रश्नों से परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक लाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2025 तक के अनसॉल्वड प्रश्नपत्र से तैयारी करवाई है। इसके बाद बोर्ड परीक्षा की भांति परीक्षण कराया गया। बच्चों को डायग्राम व सूत्रों के प्रयोग की बारीकी से जानकारी दी गई, जिससे बच्चे बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
डीआईओएस ने किया कंट्रोल का किया निरीक्षण
जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर निगरानी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निगरानी में लगे कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पैनी नजर रखी जाए। ताकि किसी केंद्र पर होने वाली परीक्षा विरोधी गतिविधि को उजागर कर कार्रवाई की जा सके।