{"_id":"63b0781c09fe8d07041a93f3","slug":"338-villege-ka-data-upload-kannauj-news-knp736384286","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 338 गांवों का किसान सम्मान निधि रिकार्ड हुआ अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 338 गांवों का किसान सम्मान निधि रिकार्ड हुआ अपलोड
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील सभागार में लेखपालों व कृषि विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त बैठक में किसान सम्मान निधि के अपलोड फार्मों का सत्यापन कराया गया। तहसील में 98 हजार 530 किसानों को सम्मान निधि मिलेगी।
शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम अशोक कुमार ने किसान सम्मान निधि के फार्मों का सत्यापन लेखपालों से कराया। लेखपालाें ने तहसील क्षेत्र के 338 गांवों के किसान सम्मान निधि सत्यापन के बाद डाटा अपलोड कर उसका प्रिंट निकाला, जिस पर उनके हस्ताक्षर भी कराए गए। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि इस कार्य में प्रति व्यक्ति लेखपाल व क्लर्क को दो रुपए व एक रुपया प्रति व्यक्ति कृषि विभाग को दिया जाएगा।
सत्यापन के बाद हस्ताक्षरित कॉपी को कृषि विभाग को भेजा जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार दीपक गौतम, राजस्व निरीक्षक प्रेमशंकर मिश्रा, असगर व सभी लेखपाल, कृषि विभाग से विषय बस्तु विशेषज्ञ ब्रजेश त्रिपाठी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।