{"_id":"c512d56211b66a5179a64a440b4f0629","slug":"30-policemen-had-low-vision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 पुलिसकर्मियों की आंखों की रोशनी कम मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 पुलिसकर्मियों की आंखों की रोशनी कम मिली
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
विज्ञापन
किया गया। इस दौरान 30 से अधिक जवानों के आंखों की रोशनी कम पाई गई। वहीं
जवानों को फाइलेरिया रोग की दवा खिलाई गई।
पुलिस लाइन में दोपहर 12 बजे के करीब स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन केंद्र सरकार की ओर से फाइलेरिया रोग संबंधी कार्यक्रम के डायरेक्टर डा. कौशल किशोर, सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी व एसपी कलानिधि नैथानी ने किया। इसके बाद पुलिस जवानों व उनके परिजनों के आंखों की जांच कराई गई।
इस दौरान पाया गया कि 10 जवान मोतियाबिंद रोग से ग्रसित हैं। उन सभी को आपरेशन कराने की सलाह दी गई। कम नजर वाले पुलिस जवानों को विनोद दीक्षित चिकित्सालय में मुफ्त चश्मा मुहैया कराने को कहा गया। कई जवानों को दवाइयां लिखी गईं। साथ ही चश्मे के नंबर भी उनके पर्चे पर अंकित किए गए।
नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. एसके कटियार ने करीब 150 पुलिस जवानों का चेकअप किया। वहीं फाइलेरिया रोग से संबंधित 200 जवानों को दवा मौके पर खिलाई गई। यही नहीं सभी अफसरों ने भी काउंटर पर पहुंचकर फाइलेरिया की दवा खाई।