Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   3 cherman aur unke parijan nahi lad sakege chunav

Kannauj News: तीन चेयरमैन, उनके परिजन नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Mon, 05 Dec 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
3 cherman aur unke parijan nahi lad sakege chunav
कन्नौज। जैसे ही शासन से नगर पालिका और नगर पंचायत चेयरमैन पद के आरक्षण की सूची जारी हुई, वैसे ही कई दावेदारों के ख्वाब टूट गए। आरक्षण ने सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से पहले ही दूर कर दिया। साथ ही कन्नौज चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री, छिबरामऊ चेयरमैन राजीव दुबे और सिकंदरपुर की चेयरमैन उर्वशी दुबे और उनके परिजन भी बदले आरक्षण की वजह से चुनाव नहीं लड़ सकेंगी।
विज्ञापन

नगर निकाय का चुनाव लड़ने के लिए कई दावेदार एक साल से मेहनत कर रहे थे। सरकारी कार्यालयों में योजनाओं का लाभ दिलाने और थाना व कोतवाली में मदद के लिए आए दिन चक्कर काट रहे थे। साथ ही मतदाताओं के घरों पर वोट मांगने पहुंच रहे थे। आरक्षण की वजह से कई दावेदारों में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

कन्नौज नगर पालिका परिषद से वर्तमान अध्यक्ष (चेयरमैन) शैलेंद्र अग्निहोत्री के अलावा भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनने के लिए योगी सेना से पवन पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्र आदि लोग जोरशोर से लगे थे। कुछ लोगों ने तो कई आयोजन भी कराए। चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने शहर के लोगों को कई तरह के उपहार भी बांटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दूसरे दलों के लोग भी शामिल रहे। अब नगर पालिका सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई है, जिससे सामान्य वर्ग का कोई भी दावेदार चुनाव नहीं लड़ सकेगा। अब तक जो भी आयोजन व उपहार बांटने में रुपया खर्च किया, वह बेकार चला गया। दूसरी ओर भाजपा, सपा, कांग्रेस समर्थित कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाओं वाले होर्डिंग भी जगह-जगह टंगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed