फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   3.81 laakh ke pratibandhit noton ke saath saat ko pakada

3.81 लाख के प्रतिबंधित नोटों के साथ सात को पकड़ा

Thu, 28 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
3.81 laakh ke pratibandhit noton ke saath saat ko pakada
तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली पुलिस ने 3.81 लाख रुपये के प्रतिबंधित नोट पकड़े हैं। राजस्थान के सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे आईबी, इंटेलीजेंस ब्यूरो की स्पेशल ब्रांच और एलआईयू ने पूछताछ शुरू की है। एएसपी ने भी मामले की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ की है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए लोग प्रतिबंधित नोटों को बदलने के लिए ले जा रहे थे। इन्होंने कानपुर जिले के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के अरौल में रहने वाले कुछ परिचितों के नाम भी बताए हैं, इनकी मदद से इन नोटों को बदला जाना था।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे मेडिकल कालेज के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने तिर्वा कोतवाल टीपी वर्मा चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान नंबर की एक टवेरा गाड़ी आती दिखी। पुलिस ने संदेह होने पर इसे रुकवाया। गाड़ी में मौजूद लोगों से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सके। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। दो झोलों में 3.81 लाख रुपये के प्रतिबंधित नोट मिले। कोतवाली में पूछताछ में पता चला कि यह लोग नोट बदलने की फिराक में थे।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर एएसपी विनोद कुमार भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने करीब एक घंटे तक आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने अरौल में रहने वाले परिचितों के नाम बताए हैं। इन्होंने इन्हें नोट बदलने के लिए बुलाया था। मामले की जानकारी पर आईबी, इंटेलीजेंस ब्यूरो की स्पेशल ब्रांच और एलआईयू ने तिर्वा कोतवाली में पकड़े गए लोगों से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले सात लोगों को प्रतिबंधित करेंसी के साथ हिरासत में लिया गया है। इन लोगों ने करेंसी बदलने की बात स्वीकारी है। पता चला है कि अरौल में रहने वाले किसी परिचित ने इन्हें करेंसी बदलने के लिए बुलाया था। कुछ अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed