{"_id":"68b3524e65a2019b9704e37a","slug":"28-sub-inspectors-including-three-women-inspectors-got-posts-kannauj-news-c-214-1-knj1006-136557-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन महिला दरोगा समेत 28 उप निरीक्षकों को मिलीं चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन महिला दरोगा समेत 28 उप निरीक्षकों को मिलीं चौकियां
विज्ञापन
कन्नौज। जिले से दरोगाओं के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर होने के बाद से कई चौकियां खाली थी। उनकी जगह पर शनिवार को नए दरोगाओं को तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में फेरबदल किया है। इसमें तीन महिला दरोगा समेत 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। इनमें से 24 दरोगाओं को नई तैनाती दी गई। फिलहाल सभी पुलिस लाइन में तैनात थे।
एसपी ने दरोगाओं के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की है। इसमें महिला दरोगा पूर्णा को पुलिस लाइन से कचहरी चौकी प्रभारी बनाया गया। पुलिस लाइन में ही तैनात महिला दरोगा गीता पाठक को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। इनके अलावा करनवीर सिंह को मकरंदनगर चौकी प्रभारी, सुमेश चंद्र को जिला अस्पताल चौकी प्रभारी, भागमल को हाजी शरीफ चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं देवेंद्र प्रसाद को शेखाना चौकी प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह को गुरसहायगंज की इंदिरा नगर चौकी प्रभारी, सुरेंद्र पाल को रामाश्रम चौकी प्रभारी, राजेश कुमार को हसेरन चौकी प्रभारी, महेंद्र कुमार को चपुन्ना चौकी प्रभारी बनाया है।
इसके अलावा मुनीश कुमार को सकरावा कस्बा चौकी प्रभारी, अंकित यादव को खड़िनी चौकी प्रभारी बनाया गया। एसआई चैनपाल सिंह को सौरिख थाना, सुखवीर सिंह को कन्नौज कोतवाली, रामनारायण सिंह को तालग्राम, शीलेश कुमार को इंदरगढ़, नारेंद्र सिंह को तिर्वा कोतवाली भेजा गया। गोपाल जी तिवारी को सम्मन सेल प्रभारी, कृष्ण कुमार मिश्रा को व्यापारी प्रकोष्ठ प्रभारी, श्रीराम निरंजन को चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा रामाश्रम चौकी प्रभारी हरीश कुमार को नौरंगपुर चौकी प्रभारी, तिर्वा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार को समधन चौकी प्रभारी, छिबरामऊ कोतवाली में तैनात मनुज कुमार को छिबरामऊ कस्बा चौकी प्रभारी और कचहरी चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र को कन्नौज मंडी चौकी प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
रंजना वर्मा को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी, जगत सिंह को एसपी कार्यालय में रीडर, रजनेश कुमार को साइबर थाना, गोविंद सिंह, शिवनारायण व ऊदल प्रसाद को यूपी-112 में भेजा गया है। बताया गया कि जिले से दरोगाओं के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर होने के बाद से कई चौकियों में इंचार्जों की तैनाती नहीं थी, उनकी जगह पर नए दरोगाओं को तैनाती दी गई है।