फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   2.49 lakh notices, hearing of more than 72 thousand completed

Kannauj News: 2.49 लाख नोटिस, 72 हजार से अधिक की सुनवाई पूरी

Wed, 18 Feb 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
2.49 lakh notices, hearing of more than 72 thousand completed
कन्नौज। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत नो मैपिंग और तार्किक विसंगति श्रेणी के मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई जारी है। जिले में अब तक 2.49 लाख नोटिस जारी किए जा चुके हैं और इनमें से 72 हजार से अधिक की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा 196 छिबरामऊ में कुल 90,727 नोटिस जारी हुए जिनमें से 72,781 वितरित किए गए और 38,391 प्रकरणों की सुनवाई पूरी हुई। विधानसभा 197 तिर्वा में 69,205 नोटिसों में से 43,896 वितरित हुए और 16,163 मामलों की सुनवाई संपन्न हुई। विधानसभा 198-कन्नौज में 89,923 नोटिस जारी हुए, 58,906 वितरित हुए और 18,176 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार पूरे जनपद में कुल 2,49,855 नोटिसों में से 1,75,583 वितरित हुए और 72,730 प्रकरणों की सुनवाई पूर्ण की जा चुकी है।
विज्ञापन

प्राप्त दावों और आपत्तियों के तहत विधानसभा 196 छिबरामऊ में फार्म-6 के 17,178, फार्म-7 के 819 और फार्म-8 के 4,047 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विधानसभा 197-तिर्वा में फार्म-6 के 12,366, फार्म-7 के 268 और फार्म-8 के 2,127 आवेदन मिले हैं। विधानसभा 198 कन्नौज में फार्म-6 के 13,625, फार्म-7 के 250 और फार्म-8 के 2,651 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के निर्देश जिले में कुल मिलाकर फार्म-6 के 43,169, फार्म-7 के 1,337 और फार्म-8 के 8,825 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने पर जोर दिया है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed