{"_id":"694c3513ff723d1f4c0faf87","slug":"240-students-registered-but-only-92-showed-up-kannauj-news-c-214-1-knj1007-142200-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 240 छात्रों का पंजीकरण, मिले सिर्फ 92","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 240 छात्रों का पंजीकरण, मिले सिर्फ 92
विज्ञापन
कन्नौज। एडी बेसिक शिवेंद्र कुमार ने बुधवार को तीन परिषदीय स्कूलों और एक केजीबीवी का निरीक्षण किया। ठठिया स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरों के बच्चे खेलते दिखे। उन्होंने मजदूरों को बच्चों का बहादुर स्थित परिषदीय स्कूल में प्रवेश कराने के लिए जागरूक किया। मानीमऊ कंपोजिट स्कूल में गंदगी, स्मार्ट क्लास का संचालन न होना और 240 में 92 छात्र उपस्थित मिले जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने परिषदीय स्कूलों को निरीक्षण करने के लिए दोपहर दो बजे इत्रनगरी पहुंचे। उन्होंने मानीमऊ स्थित कंपोजिट स्कूल में अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जताई। स्कूल में छह शिक्षक और दो अनुदेशक व दो शिक्षामित्र तैनात हैं जिसमें एक शिक्षिका अनुराधा दीक्षित तीन दिनों से मेडिकल पर थी। स्कूल में मेडिकल के कागज नहीं मिले। स्मार्ट क्लास संचालित नहीं हो रही थी और आईसीटी लैब बंद थी।
उन्होंने बीईओ को स्कूल की व्यवस्थाएं सुधरने तक पर्यवेक्षण के निर्देश दिए। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों का बहादुरपुर स्थित परिषदीय स्कूल के इंचार्ज शिक्षक को प्रवेश कराने के निर्देश दिए। ददौरा स्थित प्राथमिक स्कूल और मित्रसेनपुर केजीबीवी में बेहतर सुविधाएं मिलीं। उन्होंने स्कूल के छात्रों से बातचीत की और शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को भी जांचा। इस दौरान बीएसए संदीप कुमार, कार्यालय के लिपिक व अन्य लोग उपस्थित रहे।