{"_id":"5feb72328ebc3e3e831023a1","slug":"24-ghante-mein-darj-karaen-varaasat-varana-kaarravaee-tay-kannauj-news-knp602902483","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में दर्ज कराएं वरासत, वरना कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में दर्ज कराएं वरासत, वरना कार्रवाई तय
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। तहसील में एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने लेखपालों की बैठक ली। उन्हाेेंने कहा कि अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए लेखपाल क्षेत्रीय वरासतों की ऑनलाइन फीडिंग कराएं। 24 घंटे के बाद वरासत दर्ज कराने का मामला सामने आने पर कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने कहा कि स्वामित्व योजना में सक्रियता लाएं। अपनी आईडी से घरौनी दर्ज करें। कुछ दिन में ड्रोन कैमरे मिल जाएंगे। इससे इस कार्य में और तेजी आएगी। लगभग नौ हजार किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल सकी। इनके कागज पूरे कराकर लाभ दिलाएं। सरकारी तालाब और खलिहान की जमीन से कब्जे हटवाए जाएं। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय पर जमा करवाकर ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। धान क्रय केंद्रों के लिए नोडल बनाए गए लेखपाल किसानों से संपर्क कर बिक्री के लिए प्रोत्साहित करें। क्रय केंद्रों पर आने वाली समस्याओं को दूर करें।
नगरीय क्षेत्र में अलाव, रैन बसेरों व गोशालाओं का निरीक्षण करें। बैठक में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा, कानूनगो नरेंद्र यादव, अशोक कुमार व आदित्य दीक्षित समेत सभी लेखपाल मौजूद रहे।